ಶನಿವಾರ, ಫೆಬ್ರವರಿ 18, 2017

Current affairs

*करेंट अफेयर्स एक पंक्ति में: 16 फरवरी 2017*

•    जिस केंद्रीय मंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय नेक्सजेन टेक्नोलॉजीज सम्मेलन का उद्घाटन किया: हर्षवर्धन

•    वह देश जिसके राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल फ्लिन ने इस्तीफा दिया: अमेरिका

•    रिलायंस डिफेंस एंड इंजीनियरिंग लि. ने जिस देश के नौसेना के साथ मास्टर शिप रिपेयर एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किया: अमेरिका

•    जिस राज्य के मुख्यमंत्री ने दिव्यांगों के लिए भारत का पहला जॉब पोर्टल का शुभारंभ किया: गुजरात

•    जिस देश के महान कॉमिक आर्टिस्ट जिरो तैनुगूची का 11 फरवरी 2017 को निधन हो गया: जापान

•    जिस देश के सुप्रीम कोर्ट ने आदेश जारी कर कर्जदार लोगों का सामाजिक बहिष्कार करने का आदेश दिया: चीन

•    न्यायिक सेवा के अफसर या सरकारी अफसरों के प्रदेश के बाहर भी शराब पीते पकड़े जाने पर जिस प्रदेश सरकार ने कार्रवाई करने के आदेश जारी किए: बिहार

•    कंम्पल्सरी रजिस्ट्रेशन एंड प्रिवेंशन ऑफ वेस्टफुल एक्सपेंडीचर बिल 2016 के तहत कोई फैमिली शादी मे 5 लाख रुपए से ज्यादा खर्च करती है तो उस पर कुल धनराशि का जितने प्रतिशत जुर्माना लगाया जाएगा: 10%

•    जिस क्षेत्रीय एयरलाइन कंपनी ने विमानन क्षेत्र में पदार्पण किया: जूम एयर

•    टॉप 100 स्टूडेंट सिटीज में दिल्ली जिस पायदन पर है: 86वें

•    भारत का वह स्थान जहां ‘वन बिलियन राइजिंग’ कैंपेन शुरू किया गया: मनाली

•    भारतीय वायुसेना द्वारा हाल ही में इस पूर्व चेतावनी और नियंत्रण प्रणाली को शामिल किया गया: नेत्र

•    वह संस्था जिसकी पुस्तकों को सीबीएसई द्वारा स्कूलों में अनिवार्य करने का आदेश दिया गया: एनसीईआरटी

•    वह खिलाड़ी जिसे लॉरेस स्पोर्ट्समैन अवार्ड-2017 प्रदान किया गया: उसेन बोल्ट

•    वह देश जिसके साथ भारत ने आर्थिक सहयोग हेतु समझौता किया: क्रोएशिया.

*From :- Vajiram & Ravi IAS study circle, New Delhi*

ಕಾಮೆಂಟ್‌ಗಳಿಲ್ಲ:

ಕಾಮೆಂಟ್‌‌ ಪೋಸ್ಟ್‌ ಮಾಡಿ